सोहरतगढ़ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 12:00 PM (IST)

सोहरतगढ़ विधानसभा संख्या-302 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सिद्धार्थनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 302 है सोहरतगढ़ । साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 05 हजार 453 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 501 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 952 है। सीट पर हुए 2012 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया था। जबकि उससे पहले हुए दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल इस सीट पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराया हुआ है।देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लालमुनी सिंह ने 31.00 फीसदी मतों से सीट पर जीत हासिल की थी। लालमुनी ने बीएसपी के मुमताज अहमद को हराकर जीत की थी। पीस पार्टी के योगेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के चौधरी रविंद्र प्रताप सिंह को चौथे स्थान पर ही सुंतष्ट रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चौधरी रविंद्र प्रताप सिंह ने बीएसपी के मुमताज अहमद को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के दिनेश सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी की साधना चौधरी चौथे स्थान पर रही।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिनेश सिंह ने समाजवादी पार्टी के रविंद्र प्रताप चौधरी को हराकर जीत हासिल की थी। बीजेपी की साधना चौधरी तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि बीएसपी के मुमताज अहमद को चौथे स्थान पर ही सुंतष्ट रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static