आगरा ग्रामीण विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 10:27 PM (IST)

आगरा ग्रामीण विधानसभा संख्या- 90
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आगरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 90 है आगरा ग्रामीण। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 44 हजार 2 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 93 हजार 591 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 50 हजार 394 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के कालीचरण सुमन ने जीत दर्ज की थी। सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रही थीं। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी का प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल होता है। फिलहाल सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आगरा ग्रामीण विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के कालीचरण सुमन ने समाजवादी पार्टी की हेमलता को हराया था। कांग्रेस के उपेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश चलनीवाले चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static