अलीगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 02:26 PM (IST)

अलीगंज विधानसभा संख्या-103
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

एटा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 103 है अलीगंज। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 99 हजार 641 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 69 हजार 162 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 476 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। फिलहाल सीट पर कब्जा समाजवादी पार्टी का है। लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए ही इस बार लड़ाई मुश्किल है। फिलहाल पार्टी आपसी मतभेदों से जूझ रही है। लिहाजा इसका सीधा फायदा अन्य दलों को मिल रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के चुनाव में जनता किस पार्टी पर विश्वास जताती है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रामेश्वर सिंह ने बीएसपी की संघमित्र मौर्य को हराया था। जेएकेपी के नीरज किशोर तीसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस के रज्जन पाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के अवधपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के रामेश्वर सिंह को हराया था। तीसरे स्थान पर बीजेपी के विजेंद्र सिंह रहे थे। जबकि कांग्रेस के उदयवीर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रामेश्वर सिंह यादव ने बीएसपी के सत्यपाल सिंह को हराया था। आरटीकेपी के अशोक रतन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के चंद्रप्रताप सिंह यादव रहे थे।
                PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static