औरैया विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 04:43 PM (IST)

औरैया विधानसभा संख्या- 204
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

औरैया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 204 है औरैया। यह जिले की सदर सीट भी है। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 1 हजार 672 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 62 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 34 हजार 595 है। सीट पर पिछले तीन चुनावों में एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलवक्त सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार पार्टी के लिए चुनौती कठिन है। क्योंकि चुनाव से पहले पार्टी दो हिस्सों में तख्सीम हो चुकी है। जिसका सीधा फायदा अन्य दल उठाने में लगे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मदन सिंह ने बीएसपी के कुलदीप को पराजित किया था। बीजेपी के छक्कीलाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एमडी के अनिल कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के शेखर ने समाजवादी पार्टी के कमलेश कुमार को पराजित किया था। बीजेपी के गोपी चरण तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के श्री धर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के राम जी शुक्ला ने समाजवादी पार्टी के प्रदीप सिंह चौहान को हराया था। बीजेपी के लाल सिंह वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के सरताज खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static