बबेरु विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 04:08 PM (IST)

बबेरू विधानसभा संख्या- 233
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बांदा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 233 है बबेरू। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 5 हजार 982 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 72 हजार 323 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 650 है। पिचले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है।हालांकि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए संभावनाएं बेहद कम हैं। पार्टी में दरार आ चुकी है। दानों हिस्से चुनाव आयोग पहुंच चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का बोलबाला रहता है। फिलहाल सभी दल अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे हैं।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के विशंभर सिंह ने बीएसपी क बृजमोहन सिंह को हराया था। कांग्रेस के शिवशंकर सिंह पटेल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के अजय कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के विशंभर सिंह ने बीएसपी के गया चरण दिनकर को हराया था। अपना दल की कृष्णा देवी पटेल तीसरे स्थान पर रही थीं। चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी सिया देवी चौथे स्थान पर रहते हैं।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के गया चरण दिनकर ने समाजवादी पार्टी के राम अवतार को हराया था। बीजेपी के शिव शंकर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के राम कृपाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static