बलरामपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 03:06 PM (IST)

बलरामपुर विधानसभा संख्या- 294
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बलरामपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 294 है बलरामपुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 56 हजार 376 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 98 हजार 312 है । जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 61 है। इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने दो बार जीत हासिल की है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने एक बार अपना परचम लहराया था। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। इस बार भी समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर संभावनाएं कम नजर आ रही हैं। क्योंकि चुनाव में पहले में पार्टी में मचे घमासान का दूसरे दलों को फायदा होगा।फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जगराम पासवान ने भारतीय जनता पार्टी के रामापति श्रीवास्तव को मात दी थी। बीएसपी के रामसागर अकेला तीसरे स्थान पर रहे थे।जबकि पीस पार्टी के सीताराम को 14.16 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी के धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस के विनय कुमार पांडेय को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के हनुमंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी की गीता सिंह को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की गीता सिंह ने भारतीय जनता पार्ची के हनुमंत को हराकर अपना परचम लहराया था। कांग्रेस के विनय कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के कुंवर प्रभाकर सिंह को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static