बांसडीह विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 04:00 PM (IST)

बांसडीह विधानसभा संख्या- 362
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

बलिया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 362 है बांसडीह। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 59 हजार 415 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 99 हजार 438 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 59 हजार 968 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और एसजेपी के उम्मीदवारों को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर का समाजवादी पार्टी कब्जा है। इस बार भी समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर संभावनाएं कम हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी में दरार पड़ चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का बोलबाला रहता है। फिलहाल सभी ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राम गोविंद ने भारतीय जनता पार्टी के केतकी को हरा सफलता हासिल की थी। एसबीएसपी के दीनबंधु तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के बड़े लाल को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के शिवशंकर ने समाजवादी पार्टी के रामगोविंद चौधरी को हरा अपना परचम लहराया था। कांग्रेस के बच्चा पाठक तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एसबीएसपी के विजय नारायण को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में एसजेपी के राम गोविंद चौधरी ने एबीएलटीसी के बच्चा पाठक को मात दी थी। वहीं आरटीकेपी के शिव शंकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के रामेश्वर को सिर्फ 07.09 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static