बाराबंकी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 01:23 PM (IST)

बाराबंकी विधानसभा संख्या- 268
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 268 है बाराबंकी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 31 हजार 731 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 80 हजार 150 है। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 581 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी की संभावनाएं संशय में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलती है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है, और अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के धर्मराज सिंह ने बीएसपी के संग्राम सिंह को शिकस्त दी थी। कांग्रेस के छोटेलाल यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के संतोष सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static