बरेली कैंट विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 08:52 PM (IST)

बरेली कैंट विधानसभा संख्या-125
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 125 है बरेली कैंट। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 88 हजार 754 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 228 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 28 हजार 522 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के फहीम साबिर अंसारी को हराया था। इस बार भी बीजेपी के लिए सीट पर प्रबल संभावनाएं हैं। क्योंकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है। जिसका व्यापक असर चुनाव पर भी पड़ेगी। लिहाजा इसका सीधा फायदा बीजेपी को हो सकता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के राजेश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के फहीम साबिर अंसारी को हराया था। आईइएमसी के अनीस अहमद खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की सुप्रिया एरोन चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static