बरखेड़ा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 09:15 PM (IST)

बरखेड़ा विधानसभा संख्या-128
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

पीलीभीत जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 128 है बरखेड़ा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 81 हजार 531 है। जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 52 हजार 8 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 29 हजार 517 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी की संबावनाएं कम हैं, क्योंकि पार्टी के भीतर दो फाड़ हो चुके हैं। दो धड़ों में बंटी पार्टी के लिए पहली चुनौती संगठन को एक करने की होगी। साफ है कि इसका सीधा फायदा अन्य दलों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के सिर पर ताज सजता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के हेमराज वर्मा ने बीजेपी के जयद्रथ को हराया था। बीएसपी के अरसद खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एआईटीसी के वीएम सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के सुखलाल ने समाजवादी पार्टी के प्रीतम चंद्र राजा को हराया था। बीएसपी के रमेश चंद्र राजा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के मनोज राजा रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रीतम पाल ने आरटीकेपी के किशन लाल को हराया था। एसडी के चंद्रसेन सागर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी की सीमा देवी चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static