भोगांव विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 03:22 PM (IST)

भोगांव विधानसभा संख्या-108
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मैनपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 108 है भोगाव। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 90 हजार 766 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 61 हजार 500 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 29 हजार 263 है। सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को ही जीत मिली है। इस बार भी समाजवादी पार्टी के ही चांसेज हैं। लेकिन पार्टी के अंदर की गतिविधियां पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लिहाजा अन्य दलों के लिए इस सीट पर यही संजीवनी होगी। क्योंकि अगर समाजवादी पार्टी मे सब कुछ ठीक रहता है तो फिर निश्चित रूप से पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा।
                PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के आलोक कुमार ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीएसपी के आशीष सिंह को हराया था। कांग्रेस की राकेश कुमारी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि बीजेपी के स्वामी सच्चिदानंद हरि चौथे स्थान पर रहे थे।
                PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के आलोक कुमार ने बीएसपी के बिजेंद्र सिंह को हराया था। बीजेपी की राकेश कुमारी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस की उपमा दीक्षित चौथे स्थान पर रही थीं।
                PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावो में समाजवादी पार्टी के आलोक कुमार ने बीएसपी के शिवराज सिंह को हराया था। आरटीकेपी की राकेश कुमारी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि बीजेपी के अवलाख सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                PunjabKesari 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static