बिलासपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 03:49 PM (IST)

बिलासपुर विधानसभा संख्या-36
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

रामपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 36 है बिलासपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 95 हजार 959 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 148 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 787 है। सीट पर मुख्य टक्कर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में रही है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां से दो बार कांग्रेस के प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार विधानसभा पहुंची। इस बार इस सीट पर कौन जीत दर्ज करेगा, यो तो चुनाव के नतीजों के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
साल 2012 के चुनावों में इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय कपूर ने समाजवादी पार्टी की बीना भारद्वाज को परीजित किया। बहुजन समाज पार्टी के अमरीश कुमार 18.66 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के ज्वाला प्रसाद 18.63 प्रतिशत मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
2007 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस के संजय कपूर ने ही जीत दर्ज की थी। उन्होंने तब बीजेपी के ज्वाला प्रसाद को परास्त किया था। इस चुनाव में तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की बीना भारद्वाज रही थीं। जबकि बहुजन समाज पार्टी के लखविंदर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                PunjabKesari
14 वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
साल 2002 के विधानसभा चुनावों में यहां से समाजवादी पार्टी की बीना भारद्वाज ने कांग्रेस के प्रत्याशी संजय कपूर को हराया था। तीसरे स्थान पर आरटीकेपी के ज्वाला प्रसाद रहे थे। जबकि 13.91 फीसदी वोटों के साथ बीएसपी के मुमताज खान
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static