बीसलपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 09:30 PM (IST)

बीसलपुर विधानसभा संख्या-130
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

पीलीभीत जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 130 है बीसलपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 15 हजार 152 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या  1 लाख 70 हजार 736 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 44 हजार 407 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार भी मुकाबला  इन्हीं दोनों पार्टियों में होने की संभावना है। क्योंकि समाजवादी पार्टी औऱ कांग्रेस तो हाशिए पर हैं। एक पार्टी के पास वोटबैंक हैं पर पार्टी में गुटबाजी है। दूसरी ओर कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है। देखना होगा कि कौन सी पार्टी सीट पर बाजी मारती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के रामसरन वर्मा ने कांग्रेस के अनीस अहमद खान को हराया था। बीएसपी के नीरज गंगवार तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं समाजवादी पार्टी के संजीव कन्नौजिया चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के अनीस अहमद खान ने बीजेपी के रामसरन वर्मा को हराया था। समाजवादी पार्टी के सत्यपाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार कमला मलिक चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे

14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के अनीस अहमद खाने ने आरटीकेपी के बाबू तेज बहादुर गंगवार को हराया था। समाजवादी पार्टी के रामसरन वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश ठेकेदार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static