बिसवां विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 10:06 PM (IST)

बिसवां विधानसभा संख्या-149
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सीतापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 149 है बिसवां। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 86 हजार 793 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 132 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 653 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलवक्त सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं है। क्योंकि पार्टी के भीतर की खेमेबाजी ने पार्टी के अंदर गतिरोध पैदा कर दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर भरोसा जताती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रामपाल यादव ने बीएसपी के निर्मल वर्मा को शिकस्त दी थी। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के विजय कुमार मिश्रा रहे थे। जबकि बीजेपी के राजकुमार जैन चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के निर्मल वर्मा ने समाजवादी पार्टी के रामपाल यादव को परास्त किया था। बीजेपी के अजीत कुमार मल्होत्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरएसबीपी के सलमान अंसारी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे

14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रामपाल यादव ने बीजेपी के अजीत कुमार मल्होत्रा को हराया था। बीएसपी के दिनेश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रंजना बाजपेई रही थीं।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static