चकिया विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 02:17 PM (IST)

चकिया विधानसभा संख्या- 383
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

चंदौली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 383 है चकिया। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 34 हजार 137 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 80 हजार 918 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 53 हजार 209 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर हर बार अलग पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। पिछले तीन चुनावों में समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को एक-एक सीट पर अपना कब्जा जमा चुकी है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन ये कब्जा क्या बरकरार रह पाएगा, यह एक बड़ा सवाल है। क्योंकि समाजवादी पार्टी के भीतर की कलह से सबसे ज्यादा नुकसान पार्टी को ही होगा। सपा की विघटन का फायदा सीधे तौर पर अन्य दलों को मिलेगा। देखना होगा कि सीट पर कौन सी पार्टी इस बार बाजी मारती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूनम ने बहुजन समाज पार्टी के जितेंद्र कुमार को हरा जीत हासिल की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के शिव तपस्या तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मधुकांत ईश्वर को सिर्फ 02.44 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के जितेंद्र कुमार ने समाजवादी पार्टी के सत्य प्रकाश सोनकर को हराया था। भारतीय जनता पार्टी की आभा रानी तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि कांग्रेस के शशिकांत को चौथे स्थान पर रहना पडा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शिव तपस्या को जीत मिली थी। उन्होने समाजवादी पार्टी के सत्य प्रकाश ने हराया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी के जितेंद्र कुमार को तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय मैदान में आए श्यामलाल को सिर्फ 03.95 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static