चरखारी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 02:24 PM (IST)

चरखारी विधानसभा संख्या- 231
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

महोबा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 231 है चरखारी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 13 हजार 527 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 72 हजार 108 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 41 हजार 452 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के लिए लिए सीट पर प्रबल संभावनाएं हैं। क्योंकि मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी में दरार पड़ चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का बोलबाला रहता है। फिलहाल सभी ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari


आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी की उमा भारती ने समाजवादी पार्टी के कप्तान सिंह को हराया था। बीएसपी के चौधरी धूरम सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राम जीवन चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के अनिल कुमार अहिरवार ने समाजवादी पार्टी की अंबेश कुमारी को हराया था। बीजेपी के छोटेलाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की कमलेश कुमारी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी की अंबेश कुमारी ने बीजेपी की पुष्पा को हराया था। बीएसपी के ज्ञानप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के अमन लाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static