छपरौली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 04:20 PM (IST)

छपरौली विधानसभा संख्या-50
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बागपत जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 50 है छपरौली। इस विधानसभा क्षेत्र में साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 79 हजार 600 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 57 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 15 हजार 541 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार चुनाव हुए तो राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को जीत मिली। बागपत आरएलडी का गढ़ माना जाता है। कभी देश के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह की पार्टी आरएलडी दिन ब दिन प्रदेश में भले ही कमजोर होती गई। लेकिन बागपत में पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखा। हालांकि पिछले चुनावों में आरएलडी के महासचिव जयंत चौधरी के संसदीय चुनाव हारने के बाद से पार्टी का ग्राफ गिर गया है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी आरएलडी अपनी साख बचाने में कामयाब रहती है या नहीं।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
छपरौली विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-

16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट पर आरएलडी के वीरपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीएसपी के देवपाल सिंह को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के वेदपाल रहे थे। उन्होंने 3.12 फीसदी मत हासिल किए थे।
                PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static