छिबरामऊ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 04:33 PM (IST)

छिबरामऊ विधानसभा संख्या- 196
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कन्नौज जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 196 है छिबरामऊ । साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 89 हजार 276 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 17 हजार 426 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 844 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार पार्टी के लिए सीट पर कड़ा मुकाबला है। पार्टी के भीतर दो गुट बंट चुके हैं। जिसके बाद लड़ाई चुनाव आयोग तक पहुंतच चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के नुमाइंदे को जीत मिलेगी। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अरविंद सिंह यादव ने बीएसपी के ताहिर हुसैन सिद्दीकी को हराया था। बीजेपी की अर्चना पांडेय तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस के छोटे सिंह यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अरविंद सिंह यादव ने बीएसपी के जय कुमार तिवारी को हराया था। बीजेपी के राम प्रकाश त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के धर्मेंद्र यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के राम प्रकाश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के छोटे सिंह यादव को हराया था। बीएसपी के रजनी कांत तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के मनोज कुमार दीक्षित चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static