चिल्लूपार विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 10:46 AM (IST)

चिल्लुपार विधानसभा संख्या- 328
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 328 है चिल्लूपार। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 304 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 24 हजार 625 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 668 है। इस सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बीएसपी जबकि एक बार एबीएलटीसी को जीत मिली है। इस बार भी सीट पर सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता की अदालत में कौन खरा उतरता है। अभी सिर्फ जीत को लेकर कयास ही लगाए जा सकते हैं। असली फैसला तो चुनाव के नतीजों यानि कि 11 मार्च को ही आएगा।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राजेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के सीपी चंद्र को हराया था। वहीं एबीएलटीसी के हरिशंकर तिवारी तीसरे स्थान पर रहे । जबकि भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार को सिर्फ 08.02 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राजेश त्रिपाठी ने एबीएलटीसी के हरिशंकर तिवारी को हरा जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रेम शंकर मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे हरिशंकर चौथे को स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari  

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में एबीएलटीसी के हरिशंकर तिवारी ने जीत हासिल की। उन्होने बहुजन समाज पार्टी के श्याम लाल को हराया था। समाजवादी पार्टी के जयवीर सिंह को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि कांग्रेस के विजय प्रकाश को चौथे स्थान पर सुंतष्ट रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static