चित्रकूट विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 11:12 AM (IST)

चित्रकूट विधानसभा संख्या- 236
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

चित्रकूट जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 236 है चित्रकूट। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 1 हजार 262 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 673 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 582 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सीट पर एक बार चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी में ही दरार पड़ चुकी है। लिहाजा इस बार मुकाबले से समाजवादी पार्टी लगभग बाहर हो चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि समाजवादी पार्टी की फूट का फायदा कौन सर्वाधिक उठाना पड़ता है। इस बार सीट पर कौन जीतेगा, यह तो चुनावी नतीजों के बाद साफ होगा, लेकिन सभी दलों ने अपनी- अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के वीर सिंह ने बीएसपी के राम सेवक को हराया था। बीजेपी के चंद्रिका प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के पुष्पेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static