करनैलगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 10:43 AM (IST)

करनैलगंज विधानसभा संख्या-298 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोंडा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 298 है करनैलगंज । साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 82 हजार 991 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 388 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 27 हजार 603 है।इस सीट पर 2012 में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने बाजी मारी थी। वहीं 2007 में चुनाव में  कांग्रेस के उम्मीदवार ने। फिलहाल इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के योगेश प्रताप सिंह ने बीएसपी के अजय प्रताप सिंह को हरा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। काग्रेंस के धर्मेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी विरेंद्र कुमार गोस्वामी  सिर्फ 05.80 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
              PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अजय प्रताप सिंह ने बाजी मारी थी। अजय प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के योगेश प्रताप सिंह को हराया था। बीएसपी के राम सिंह को तीसरे स्थान पर रहना पडा था। जबकि बीजेपी के कृष्ण कुमार शुक्ला चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी के योगेश प्रताप सिंह ने बीजेपी के अजय प्रताप सिंह को मात दी थी। कांग्रेस की रामा मिश्रा तीसरे स्थान पर रही थी।जबकि सपा के आपदा हरन सिंह को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static