दादरी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 02:31 PM (IST)

दादरी विधानसभा संख्या-62
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

नोएडा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 61 है दादरी। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 43 हजार 679 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 94 हजार 181 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 49 हजार 483 है। इस विधानसभा सीट पर मुख्य लड़ाई बीजेपी और बीएसपी के बीच है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां बहुजन समाज पार्टी ने दो बार जीत दर्ज की है। जबकि साल 2002 के चुनावों में यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन पार्टी इस सीट पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब हो पाती है। फिलहाल सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है।
               PunjabKesari


दादरी विधानसभा के पिछले परिणाम पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट पर बीएसपी के सतवीर सिंह गुर्जर ने बीजेपी के नवाब सिंह नागर को पराजित किया था। कांग्रेस के समीर भाटी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के राजकुमार भाटी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के सतवीर सिंह गुर्जर ने बीजेपी के नवाब सिंह नगर को हराया था। समाजवादी पार्टी के अशोक कुमार चौहान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रघुराज सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के नवाब सिंह नागर ने कांग्रेस के रघुराज सिंह को हराया था। बीएसपी के इंद्रवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार समीर भाटी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static