धनौरा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 04:17 PM (IST)

धनौरा (SC) विधानसभा संख्या-39
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अमरोहा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 39 है धनौरा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 94 हजार 201 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 878 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 306 है। इस विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ एक बार चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मैकाल चंद्र ने जीत हासिल की थी। इस बार इस सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व कायम रहेगा या नहीं, ये कहना फिलवक्त बेमानी होगी। क्योंकि समाजवादी पार्टी में जिस तरह की कलह पसरी है, पार्टी संगठऩ को उससे ही पहले लोहा लेना पड़ेगा। इसका फायदा दूसरी पार्टियों को मिल सकता है।

               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीज
धनौरा विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-

16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के मैकाल चंद्र ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के हेम सिंह को पराजित किया था। आरएलडी के जगराम सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के हरपाल सिंह 14.40 प्रतिशत मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static