फतेहाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 11:16 PM (IST)

फतेहाबाद विधानसभा संख्या-93
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आगरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 93 है फतेहाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 64 हजार 837 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 420 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 15 हजार 412 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार सभी राजनैतिक पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के प्रत्याशी पर जनता विश्वालस जताती है। मुख्य मुकाबला बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होने की संभावना है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के छोटेलाल वर्मा ने समाजवादी पार्टी के राजेंद्र सिंह को हराया था। बीजेपी के गिरिराज सिंह कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे थे। आरएसडी के राहुल सिसोदिया रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के राजेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के छोटेलाल वर्मा को पराजित किया था। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के विनोज जादौं रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के छोटेलाल वर्मा ने बीएसपी के अशोक कुमार दीक्षित को हराया था। समाजवादी पार्टी के विजयपाल सिंह रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी सुजान सिंह रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static