फतेहपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 12:16 PM (IST)

फतेहपुर विधानसभा संख्या- 240
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फतेहपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 240 है फतेहपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 16 हजार 50 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 72 हजार 775 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 271 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए इस बार स्थितियां आसान नहीं दिख रही हैं। हालांकि अखिलेश को पार्टी की कमान मिल चुकी है। बावजूद इसके चुनाव के ठीक पहले का गृहयुद्ध पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के सईद कासिम हसन ने बीएसपी के जीतेंद्र कुमार लोधी को मात दी थी. बीजेपी के राधे श्याम गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राजेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के राधेश्याम गुप्ता ने बीएसपी के अतहर सिद्दीकी को हराया था। कांग्रेस के विभाकर शास्त्री तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के राजेंद्र सिंह लोधी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के आनंद प्रकाश लोधी ने बीजेपी के राधेश्याम गुप्ता को शिकस्त दी थी। समाजवादी पार्टी के रफी अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राम शंकर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static