फिरोजाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 11:52 PM (IST)

फिरोजाबाद विधानसभा संख्या-97
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फिरोजाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 97 है फिरोजाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 53 हजार 686  है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 95 हजार 598 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 75 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट से एक-एक बार समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। इस बार कौन करेगा इस सीट पर कब्जा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। और अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल होती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के मनीष असीजा ने समाजवादी पार्टी के अजीम भाई को पराजित किया था। बीएसपी के खालिज नसीर रहे थे। जबकि आरएसएसडी के बदन सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के नसीरुद्दीन ने समाजवादी पार्टी के अजीम भाई को हराया था। बीजेपी के रघुवीर दयाल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि सीपीएम के मुकेश यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अजीम भाई ने बीएसपी के नसीरुद्दीन को हराया था। एसएपी की मीना राजपूत तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि आरटीकेपी के रघुबर दयाल शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static