गौरीगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 06:22 AM (IST)

गौरीगंज विधानसभा संख्या- 185
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सुल्तानपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 185 है गौरीगंज। वर्ष। 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 9 हजार 472 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 245 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 216 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। क्योंकि पार्टी में अंदर हुए दो धड़े चुनाव आयोग तक पहुंच चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सिंबल की लड़ाई कौन जीतता है। और इस सीट की लड़ाई कौन पार्टी जीतती है। लेकिन सभी दल अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं।   
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राकेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस के मो. नईम को मात दी थी। बीजेपी के तेजभान सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के चंद्र प्रकाश चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के चंद्रप्रकाश ने कांग्रेस के मो. नईम को शिकस्त दी थी। बीजेपी के तेजभान सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के जंगबहादुर सिंह रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के नूर मोहम्मद ने बीजेपी के तेजभान सिंह को हराया था। बीएसपी के जंग बहादुर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रियंक हरी विजय चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static