घोसी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 02:32 PM (IST)

घोसी विधानसभा संख्या- 354
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

मऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 354 है घोसी । साल 2012 के आंकड़ों के हिसाब से क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 67 हजार 099 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 363 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 66 हजार 695 है। लंबे वक्त से सीट पर मुख्य लड़ाई समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में रही है। पिछले तीने विधानसभा चुनावों में हर बार अलग पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। 2012 में हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी तो 2007 में बहुजन समाज पार्टी के  प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि 2002 में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। इस बार इस बार इस सीट पर कौन जीत दर्ज करेगा, ये पहले से साफ नहीं है। लेकिन चुनाव से पहले कौमी एकता दल का बहुजन समाज पार्टी में विलय हो जाना के फायदा दोनों पार्टियों को जरुर होगा। 
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर ने जीत हासिल की थी। उन्होने बीएसपी के फागू चौहान को हराया था। कौमी एकता दल से मैदान में आए बहुबाली मुख्तार असारी को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि जेपीएस की नीलम को सिर्फ 09.40 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के फागू ने समाजवादी पार्टी के कपिल देव को हरा फतह हासिल की थी। एसबीएसपी की चंद्र लेखा तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि बीजेपी के योगेंद्र को सिर्फ 06.38 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी के फागू ने समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह को हरा जीत हासिल की थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी के मनोज तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय मैदान में आए सुरजी को सिर्फ 07.23 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर ही रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static