गोला गोरखनाथ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 11:06 PM (IST)

गोला गोरखनाथ विधानसभा संख्या-139
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 139 है गोला गोरखनाथ। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 44 हजार 128 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 85 हजार 914 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 58 हजार 200 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए लड़ाई आसान नहीं होगी। क्योंकि पार्टी पहले से ही अंदरखाने छिड़े युद्ध से जूझ रही है। जिसका व्यापक स्तर पर खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का कब्जा होता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी ने बीएसपी की सिम्मी बानो को हराया था। कांग्रेस के अरविंद गिरी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के ईश्वरदीन चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static