गोंडा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 03:40 PM (IST)

गोंडा विधानसभा  संख्या-296
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोंडा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 296 है गोंडा। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 97 हजार 561 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 147 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 399 है। सीट पर हुए  पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे 

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विनोद कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के महेश नारायण तिवारी को हराया था। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़े जलील खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के सगहीर उस्मानी को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने अपना कब्जा जमाया था। बीएसपी प्रत्याशी जलील खान ने समाजवादी पार्टी के विनोद कुमार को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के महेश नारायण 25.30 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के कमलेश कुमार सिंह को चौथे स्थान पर सुतंष्ट रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विनोद कुमार ने भारतीय जनता पार्टी ते तुलसीदास राय को मात दी थी। बीएसपी के जलील खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की तारु श्री को सिर्फ 02.15 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static