गोपामऊ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 11:33 PM (IST)

गोपामऊ विधानसभा संख्या- 157
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

हरदोई जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 157 है गोपामऊ। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 3 हजार 779 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 68 हजार 75 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 35 हजार 692 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समावादी पार्टी के लिए सीट पर हालात इतने आसान नहीं हैं। क्योंकि जिस प्रकार का हालिया घटनाक्रम रहा है, उससे सहज ही जनता में नकारात्मक संदेश गया है। अब यह तय करना मुश्किल है कि जनता का रुझान किस ओर करवट लेगा। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के श्याम प्रकाश ने बीएसपी की अनीता वर्मा को हराया था। कांग्रेस के सर्वेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीइसीपी के अशोक कुमार वर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static