गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 05:51 PM (IST)

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा संख्या- 323
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 323 है गोरखपुर ग्रामीण। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 40 हजार 646 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 452 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 185 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ही सीट पर प्रबल दावेदार है। क्योंकि गोरखपुर में बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ का डंका है। हालाकि सभी दल जीत के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजय बहादुर यादव ने समाजवादी पार्टी के जफर अमीन डाकू को शिकस्त दी थी। बहुजन समाज पार्टी के राम भुआल निषाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के काजल को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari  
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static