गोरखपुर शहर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 05:42 PM (IST)

गोरखपुर शहर विधानसभा संख्या- 322
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 322 है गोरखपुर शहर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 57 हजार 155 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 99 हजार 986 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 134 है। सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव साल 2012 में हुए। जिसमें बीजेपी के राधामोहन दास अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी। गोरखपुर जिले की सभी सीटों पर बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ का दबदबा रहता है । योगी यहां के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। और उनकी अगुवाई में बीजेपी यहां की सीटें इस बार भी फतह कर सकती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राधामोहन दास अग्रवाल ने 49.19 फीसदी मतों के साथ जीत हासिल की थी। राधामोहन दास ने समाजवादी पार्टी की राज कुमारी देवी को हराया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी के देवेश चंद्र श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के नरेंद्रमणि त्रिपाठी को सिर्फ 06.77 फीसदी वोटों के चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static