गोविंदनगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 11:34 AM (IST)

गोविंदनगर विधानसभा संख्या- 212
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कानपुर नगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 212 है गोविंदनगर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 28 हजार 738 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 83 हजार 848 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 44 हजार 876 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी जीता है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। और इस बार भी बीजेपी के पक्ष में ही अनुमान लगाए जा रहे हैं। सभा पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन कब्जा करता है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के सत्यदेव पचौरी ने कांग्रेस के शैलेंद्र दीक्षित को हराया था। बीएसपी के सचिन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के अशोक अश्वनी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के अजय कपूर ने बीजेपी के हनुमान मिश्रा को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र दुबे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के राजेंद्र कुमार तिवारी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के अजय कपूर ने बीजेपी के बालचंद्र मिश्रा को हराया था। समाजवादी पार्टी के जादूगर ओपी शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के लखनलाल त्रिपाठी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static