हैदरगढ़ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 02:03 PM (IST)

हैदरगढ़ विधानसभा संख्या- 272
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 272 है हैदरगढ़। साल 2012  के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 19 हजार 107 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 70 हजार 893 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 48 हजार 204 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। इस बार समाजवादी पार्टी की संभावनाएं संशय में है। क्योंकि चुनाव के ठीक पहले पार्टी में दो फाड़ हो चुके हैं। इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलेगी, ये तो चुनाव के नतीजों के बाद ही पता चलेगी। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राम मगन ने बीएसपी के राम नरायण को मात दी थी। बीजेपी के कपिल देव सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के आर के चौधरी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अरविंद सिंह गोप ने बीजेपी के सुंदर लाल दीक्षित को हराया था। बीएसपी के आशुतोष अवस्थी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रामभीख त्रिवेदी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के राजथान सिंह ने समाजवादी पार्टी के अरविंद सिंह को हराया था। बीएसपी के हरि राम सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी संजय सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static