हमीरपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 04:00 PM (IST)

हमीरपुर विधानसभा संख्या- 228
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

हमीरपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 228 है हमीरपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 85 हजार 473 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 15 हजार 102 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 70 हजार 367 है। जिसमें तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार सीट पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है। भारतीय जनता पार्टी की मुख्य लड़ाई सीट पर बहुजन समाज पार्टी से है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी पर जनता विश्वास जताती है। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति ने बीएसपी के फतेह मुहम्मद खान को हराया था। समाजवादी पार्टी के शिव चरण प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के केशव बाबू चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अशोक कुमार चंदेल ने बीएसपी के शिव चरण प्रजापति को हराया था। बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस के युगराज सिंह भदौरिया चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के शिवचरण ने बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के नरायण दास तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के जगदीश नरायण चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static