हरचंद्रपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 05:49 PM (IST)

हरचंद्रपुर विधानसभा संख्या- 179
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

रायबरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 179 है हरचंद्रपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 75 हजार 636 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 49 हजार 912 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 718 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर दावा बरकरार रखना कड़ी चुनौती होगी। क्योंकि पार्टी के भीतर गुटबाजी चरम पर पहुंच कर फूट पर जा पहुंची है। ऐसे में अब सपा के लिए राह कतई आसान नजर नहीं आ रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए सुरेंद्र विक्रम सिंह ने कांग्रेस के शिव गणेश लोधी को शिकस्त दी थी। तीसरे स्थान पर पीइसीपी के मनीष कुमार सिंह रहे थे। जबकि बीएसपी के जय नरायण चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static