हरदोई विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 11:26 PM (IST)

हरदोई विधानसभा संख्या- 156
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

हरदोई जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 156 है हरदोई। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 40 हजार 302 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 88 हजार 192 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 52 हजार 107 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज की है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह बेहद कठिन है। पार्टी में दो फाड़ हो चुके हैं। पार्टी में बंटे दोनों धड़े अलग-अलग चुनाव लड़ने के संकेत दे रहे हैं। इसका सीधा फायदा अन्य दलों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी का नुमाइंदा इस बार चुनावी सीजन में जनता का विश्वास जीत पाता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के नितिन अग्रवाल ने बीएसपी के राज बख्श सिंह को शिकस्त दी थी। कांग्रेस क सुख सागर मिश्र तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के शैलेंद्र कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के नरेश चंद्र अग्रवाल ने बीएसपी के रामकुमार कुरील को हराया था। बीजेपी के रामबहादुर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्री राम चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के नरेश चंद्र अग्रवाल ने बीएसपी के शिव प्रसाद को हराया था। बीजेपी के वेद प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अजय सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static