हसनपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 02:51 PM (IST)

हसनपुर विधानसभा संख्या-42
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अमरोहा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 42 है हसनपुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 7 हजार 728 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 637 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 73 है। सीट पर मुख्य लड़ाई समाजवादी पार्टी और बीएसपी में है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। एक बार बीएसपी के प्रत्याशी को जीत मिली है। तो एक बार निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। इस बार चुनावों में कौन बाजी मारेगा, यह तो चुनाव के नतीजों के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियां चुनाव के लिए कमर कस चुकी हैं।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
हसनपुर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-

16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के कमल अख्तर ने जीत दर्ज की थी। जबकि बीएसपी के गंगा सरन दूसरे स्थान पर रहे थे। बीजेपी के महेंद्र तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के बुधिया 2.89 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे ।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के फरहत हसन ने निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र नागपाल को हराया था। आरएलडी के विजय पाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के फारुक 10.88 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
                 PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र नागपाल ने बीएसपी के विजय पाल को करारी शिकस्त दी थी। इन चुनावों में तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के रिफाकत हुसैन रहे थे। जबकि बीजेपी के मंगल सिंह 3.92 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static