इटवा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 01:35 PM (IST)

इटवा विधानसभा संख्या-305
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सिद्धार्थनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 305 है इटवा। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 82 हजार 321 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 676  है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 30 हजार 645 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हर बार समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया है। इटवा सीट पर पिछले तीन बार से माताप्रसाद पांडेय का दबदबा कायम रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा कायम रहता है या नहीं। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है और सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नज़र डालते है पिछले तीन विधानसभा चुनाव के नतीजों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के माताप्रसाद पांडेय ने बहुजन समाज पार्टी के सुबोध चंद्र को शिकस्त दी थी। कांग्रेस के मोहम्मद मुकीम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रेम प्रकाश को 10.86 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था। 
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पांडेय ने बहुजन समाज पार्टी के जावेद को सिर्फ 2328 वोट से मात दी थी।भारतीय जनता पार्टी के हरिशंकर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एनसीपी के श्यामबर चौधरी को सिर्फ 06.40 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था। 
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पांडेय ने कांग्रेस के मोहम्मद मुकीम को शिकस्त दी थी। भारतीय जनता पार्टी के स्वंयवर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद शकील चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static