जंगीपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 11:08 AM (IST)

जंगीपुर विधानसभा संख्या-376
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गाजीपुर जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा संख्या 376 है जंगीपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 11 हजार 256 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 018 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 230 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर दावेदारी जताना मुश्किल होगा। क्योंकि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। साफ है कि इसका सीधे तौर पर फायदा अन्य दलों को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कैलाश ने जीत हासिल की थी। उन्होने बहुजन समाज पार्टी के मनीष चंद्र को हराया था। वहीं एसबीएसपी के योगेंद्र सिंह को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि भारतीय जनता पार्टी के रामेश सिर्फ 05.40 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static