जसवंतनगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 05:23 PM (IST)

जसवंतनगर विधानसभा संख्या- 199
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इटावा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 199 है जसवंतनगर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 36 हजार 58 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 494 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 47 हजार 564 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। जसवंतनगर सीट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के भाई और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का जादू चलता रहा है। इस बार भी सीट के शिवपाल यादव के पक्ष में जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक पार्टी के भीतर विवाद की वजह से न तो क्षेत्र में चुनाव की सूरत दिखाई दे रही है। और न ही मतदाताओं में उत्साह। देखना होगा कि इस सीट पर इस चुनाव में जनता किस पर विश्वास जताती है।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के शिवपाल यादव ने बीएसपी के मनीष कुमार पतरे को हराया था। बीजेपी के राकेश पाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अजय कुमार यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव ने बीएसपी क बाबा हरनरायण यादव को हराया था। बीजेपी के डॉ राज बहादुर यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के शिशुपाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari  
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव ने बीएसपी के रमेश चंद्र शाक्य को हराया था। बीजेपी के शिव प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के राकेश कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static