झांसी नगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 02:42 PM (IST)

झांसी नगर विधानसभा संख्या- 223
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

झांसी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 223 है । इस विधानसभा क्षेत्र में साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 74 हजार 928 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 5 हजार 127 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 801 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार भी बीजेपी के लिए सीट पर प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं। हालांकि मुख्य विपक्षी बहुजन समाज पार्टी भी टक्कर देने वाली है। मुकाबला इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच में है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किसका सिक्का चलता है। फिलहाल सभी पार्टियां अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में जुटी हुई हैं।
               PunjabKesari

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव
2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के रवि शर्मा ने बीएसपी के सीताराम कुशवाहा को हराया था। समाजवादी पार्टी के असफन सिद्दीकी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के बृजेंद्र कुमार चौथे स्थान पर रहे थे.।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static