कन्नौज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 05:11 PM (IST)

कन्नौज विधानसभा संख्या- 198
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कन्नौज जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 198 है कन्नौज। वर्ष 2012 के आंकड़ो के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 62 हजार 326 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 616 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 707 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हर दफा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को ही जीत मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं है। क्योंकि पार्टी के भीतर दो फाड़ हो चुके हैं। दो हिस्सों में बंटी पार्टी चुनाव आयोग में पहुंच गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी पर जनता भरोसा जताती है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार दोहरे ने बीएसपी के महेंद्र निम दोहरे को हराया था। तीसरे स्थान पर बीजेपी के बनवारी लाल दोहरे रहे थे। जबकि जेएकेपी के सतीश चंद्र चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार ने बीएसपी के कल्याण सिंह दोहरे को हराया था। बीजेपी के बनवारी लाल दोहरे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राजेंद्र कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के कल्याण सिंह दोहरे ने बीजेपी के बनवारी लाल दोहरे को मात दी थी। बीएसपी के झामलाल अहिरवार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के जसवंत सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static