कांठ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2016 - 02:50 PM (IST)

कांठ विधानसभा संख्या-25
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मुरादाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 25 है कांठ। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 2 हजार 267 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 66 हजार 877 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 383 है। इस सीट पर बीएसपी की पकड़ अच्छी है. पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बीएसपी के प्रत्याशी दो बार जीत चुके हैं। जबकि आखिरी बार 16 वीं विधानसभा के चुनावों में यहां बीएसपी को हार का सामना करना पड़ा था। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार चुनाव में कौन पार्टी जनता की अदालत में खुद को बेहतर साबित कर सकती है। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में पीईसीपी के अनीसुर्रहमान ने बीएसपी के रिजवान अहमद खान को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी के फिजाउल्लाह चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के उत्तम सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के रिजवान अहमद खान ने आरएलडी के अभिनय चौधरी को पराजित किया था। एनएलएचपी के ब्रह्म सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के राजेश कुमार उर्फ चुन्नू रहे थे। उन्होंने 12.82 फीसदी मत प्राप्त हुए थे।
               PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के रिजवान अहमद खान ने बीजेपी के राजेश कुमार उर्फ चुन्नू को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर एनएलएचपी के ब्रह्म सिंह पंवार रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के अनीसुर्रहमान चौथे स्थान पर रहे थे। उन्हें 10.46 फीसदी मत प्राप्त हुए थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static