कप्तानगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 02:30 PM (IST)

कप्तानगंज विधानसभा संख्या- 308
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बस्ती जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 308 है कप्तानगंज। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 13 हजार 448 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 340 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 108 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद महज एक बार चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के रामप्रसाद चौधरी  ने जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट पर किसकी  विजय होगी, ये तो चुनाव के नतीजों के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल इस सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी कश्मकश तेज कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राम प्रसाद चौधरी ने समाजवादी पार्टी के त्रयंबक नाथ को हराकर अपना लोहा मनवाया था। कांग्रेस के कृष्ण किंकर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के गणेश नारायण मिश्र सिर्फ 03.07 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static