करछना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 06:26 PM (IST)

करछना विधानसभा संख्या-260
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 260 है करछना। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 5 हजार 582 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 68 हजार 660 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 36 हजार 913 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनाव में दो बार बहुजन समाज पार्टी के  प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है। इस बार भी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के लिए संभावनाएं प्रबल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल होती है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के दीपक पटेल ने समाजवादी पार्टी के उज्जवल रमण सिंह को हराया था। निर्दलीय प्रत्याशी मिशेल इनिस तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के अनामिका चौधरी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के आनंद कुमार ने समाजवादी पार्टी के उज्जवल रमण सिंह को हराया था। बीजेपी के विभूति नरायण सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विश्वनाथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के रेवती रमण सिंह ने बीएसपी के बल कुमार को हराया था। बीजेपी के राम निरंजन उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के दया शंकर सिंह यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static