कासगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 12:19 AM (IST)

कासगंज विधानसभा संख्या-100
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कासगंज जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 100 है कासगंज। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक 3 लाख 20 हजार 619 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 732 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 44 हजार 875 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को दो बार जीत मिली। जबकि एक बार सीट पर बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए डगर मुश्किल हो सकती है। क्योंकि पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी से जनता में नकारात्मक संदेश गया है। समाजवादी पार्टी के खराब माहौल का फायदा सीधे तौर पर अन्य दलों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किस पार्टी पर विश्वास जताती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मनपाल सिंह ने बीएसपी के हरसतुल्लाह शेरवानी को हराया था। जेएकेपी के देवेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के सईद मुस्तफा शेरवानी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के हसरतुल्लाह ने बीजेपी के नेतराम सिंह को हराया था। समाजवादी पार्टी के मनपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की शशिलता चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मनिपाल सिंह ने बीजेपी के महेंद्र सिंह को हराया था। आरटीकेपी के नेतराम सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के शेलेष यादव रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static