कटेहरी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नज़र

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 04:13 PM (IST)

कटेहरी विधानसभा संख्या-277
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अम्बेडकरनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 277 है कटेहरी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 31 हजार 575 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 78 हजार 336 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 53 हजार 233 है। इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के शंखलाल माझी ने बहुजन समाज पार्टी के लाल जी वर्मा को हराया था। कांग्रेस के अमित तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के रामशंकर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari  
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के धर्मराज निषाद ने सपा के जयशंकर को हराया था और निर्दलीय प्रत्याशी रघुनाथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार राजभार चौथे स्थान पर रहे थे।
             PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी के धर्मराज निषाद ने सपा के जयशंकर पांडेय को हराया था।समाज परिवर्तन पार्टी के कमलेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के दल सिंगार चौथे स्थान पर थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static