कटरा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 09:40 PM (IST)

कटरा विधानसभा संख्या-131
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 131 है कटरा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 322 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 62 हजार 835 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 29 हजार 474 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के राजेश यादव को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए चुनौती बहुत कठिन है। क्योंकि पार्टी के भीतर दो फाड़ हो चुके हैं, लिहाजा पार्टी को चुनाव के साथ-साथ अंतर्कलह को भी खत्म करने की लड़ाई लड़नी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी के नुमाइंदे पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राजेश यादव ने बीएसपी के राजीव कश्यप को हराया था। कांग्रेस के वीरेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के सुधीर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static